मंडी के सेल्फी पॉइंट की मरम्मत कर दी गई है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर स्थित इंदिरा मार्केट की छत पर बने ‘आई लव यू’ सेल्फी प्वाइंट की मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है। दीपावली के दौरान हुई तोड़फोड़ की घटना के एक महीने बाद इसे फिर से आकर्षक रूप में तैयार किया गया है। हालांकि, इस तोड़फोड़ के लिए जि
.
मेयर ने किया निरीक्षण
नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने मंगलवार को सेल्फी प्वाइंट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दीपावली के अवसर पर कुछ शरारती तत्वों ने इस स्थल को नुकसान पहुंचाया था। घटना के एक महीने बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
मंडी में सेल्फी पॉइंट।
सुरक्षा को लेकर चिंता
इंदिरा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान अशोक शर्मा ने मरम्मत कार्य पर संतोष जताया, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जब तक यहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाते और पुलिस गश्त नहीं बढ़ाई जाती, तब तक यह सेल्फी प्वाइंट पूरी तरह सुरक्षित नहीं कहा जा सकता।
सुरक्षा बढ़ाने की योजना
मेयर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने बताया कि भविष्य में इस स्थल की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई जा रही है। उनका कहना है कि नगर निगम का उद्देश्य इस स्थान की सुंदरता और सुरक्षा दोनों को बनाए रखना है।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह सेल्फी प्वाइंट बनने के बाद से ही पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच लोकप्रिय रहा है। हालांकि, इसे अब तक 5 से 6 बार निशाना बनाया जा चुका है, जिससे मंडी के लोग आहत हैं। नागरिकों ने प्रशासन से ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
