मुख्य बातें

लाहौल से दिल्ली को पहली वोल्वो बस कल होगी रवाना: यात्रियों को मिलेगी आरामदायक सुविधा; अटल टनल का टूरिस्ट कर सकेंगे दीदार – Manali News

लाहौल से दिल्ली को पहली वोल्वो बस कल होगी रवाना:  यात्रियों को मिलेगी आरामदायक सुविधा; अटल टनल का टूरिस्ट कर सकेंगे दीदार – Manali News

लाहौल के जिस्पा से देश की राजधानी दिल्ली के लिए पहली वोल्वो बस सेवा 28 मई से शुरू होगी। डीसी किरण भड़ाना ने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) द्वारा यह सेवा पर्यटकों और आम जनता की सुविधा के लिए प्रारंभ की जा रही है। यह बस जिस्पा से दोपहर 3:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। जिला प्रशासन लंबे समय से लाहौल घाटी के पर्यटक स्थलों को वोल्वो बस सुविधा से जोड़ने का प्रयास कर रहा था, ताकि स्थानीय लोगों, कर्मचारियों और पर्यटकों को सीधा और आरामदायक परिवहन लाभ मिल सके। पहले मनाली तक ही उपलब्ध थी वोल्वो बस सेवा इस नई सेवा से पर्यटक अब सीधे अटल टनल को निहारते हुए जिले में प्रवेश कर पाएंगे और प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिस्सू, केलांग होते हुए जिस्पा पहुंच सकेंगे। पहले पर्यटकों को वोल्वो बस की सुविधा केवल मनाली तक ही उपलब्ध थी। बस की समय सारणी के अनुसार, यह बस दिल्ली से रात्रि 8:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह चंडीगढ़ से रात्रि 1:20 बजे, मंडी से प्रातः 4:20 बजे, कुल्लू से प्रातः 6:30 बजे, मनाली से प्रातः 8:00 बजे और केलांग से प्रातः 11:00 बजे होते हुए दोपहर 12:00 बजे जिस्पा पहुंचेगी। वापसी में, बस जिस्पा से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी। यह केलांग से शाम 4:40 बजे, मनाली से रात्रि 8:00 बजे, कुल्लू से रात्रि 9:10 बजे, मंडी से रात्रि 11:30 बजे और चंडीगढ़ से प्रातः 3:00 बजे प्रस्थान करते हुए सुबह 7:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा: डीसी डीसी किरण भड़ाना ने कहा कि वोल्वो बस सेवा के संचालन से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को भी बेहतर तथा सुगम यातायात सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने आम जनता और पर्यटकों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *