किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह नेशनल हाईवे 327E पर खैखाट चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पेट्रोल पंप के समीप सब्जी से लदे ट्रक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के ब
.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सब्जी से भरा छह चक्का ट्रक और ट्रैक्टर हाईवे पर आमने-सामने से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर सड़क किनारे खेत में पलट गया और ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद सड़क पर सब्जी बिखर गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा।
मृतकों की पहचान ट्रैक्टर चालक मो. कासिम (पिता स्वर्गीय फरीद बक्स, ग्राम खैखाट, वार्ड संख्या-8, थाना बहादुरगंज) और ट्रक चालक दिनेश कटिहार (निवासी कन्नौज, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बहादुरगंज थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे के इस हिस्से पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की मांग की है।

