![]()
दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल का 81वां जन्मदिन रविवार को प्रेरणा उत्सव के रूप में मनाया गया। इस मौके पर भास्कर परिवार ने प्रतापनगर स्थित आशीर्वाद वृद्धाश्रम और मानसरोवर के आत्मनिर्भर वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठजनों के लिए सेवा
.
कार्यक्रम में ओवल डायग्नोस्टिक सेंटर की टीम ने आत्मनिर्भर वृद्धाश्रम में 45 वरिष्ठजनों के विभिन्न हेल्थ सैंपल लिए। सभी जांचों की रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। भास्कर टीम के साथ पहुंचे प्रतिनिधियों ने कहा कि यह गतिविधियां प्रेरणा उत्सव का मुख्य उद्देश्य सेवा को आगे बढ़ाती हैं। वृद्धाश्रम संचालक हरदेव शर्मा ने दैनिक भास्कर टीम और ओवल लैब के सतीश अग्रवाल को सहयोग के लिये धन्यवाद दिया।
275 यूनिट ब्लड जुटा, स्टूडेंट्स ने भी पहली बार किया डोनेशन
दैनिक भास्कर जयपुर यूनिट की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविरों का समापन भी रविवार को हुआ। तीन दिनों में कुल 275 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। कैंप में कई स्टूडेंट्स भी पहुंचे, जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया। भास्कर कार्यालय में लगी हेल्थ वेलफेयर मोबाइल ब्लड बैंक वैन में युवाओं ने उत्साह के साथ ब्लड डोनेट किया। दानदाताओं के लिये एचआर विभाग ने जलपान एवं फलाहार की व्यवस्था की और सभी को आभार प्रमाण पत्र दिया गया।
कैंप में मौजूद टीम ने बताया कि लगातार दो दिनों तक चले इस अभियान को कर्मचारियों और युवाओं से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। पहली बार ब्लड डोनेट करने वाले स्टूडेंट्स ने इसे यादगार अनुभव बताते हुए आगे भी ऐसे कार्यक्रमों में जुड़ने की इच्छा जताई।
बच्चों में उत्साह, 40 प्रतिभागियों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में किया पार्टिसिपेट
दैनिक भास्कर कर्मचारियों के बच्चों के लिये दो आयु वर्ग 3 से 10 साल और 11 से 18 साल में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कुल 40 बच्चों ने हिस्सा लिया। पहले वर्ग में मयंक शर्मा ने प्रथम और तीया शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बड़े आयु वर्ग में केशव जाट प्रथम और स्वरांगी माथुर द्वितीय रहे। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र और आकर्षक उपहार दिए गए, जबकि अन्य बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
