मुख्य बातें

जांजगीर-चांपा में दो भाइयों पर चाकू से हमला: पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में अटैक, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी युवक को पकड़ा – janjgir champa News

जांजगीर-चांपा में दो भाइयों पर चाकू से हमला:  पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में अटैक, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी युवक को पकड़ा – janjgir champa News

जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में दो भाइयों पर चाकू से हमला करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी जागेश्वर दास महंत (33 वर्ष) को पकड़ा है और उसके पास से चाकू बरामद किया है।

.

यह घटना 3 दिसंबर की दोपहर करीब 1.30 बजे हुई। शिवम सोनी और शिवा सोनी अपने दो अन्य साथियों के साथ मंदिर के पास खड़े थे। इसी दौरान रोगदा गांव का जागेश्वर महंत मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा।

जागेश्वर ने गाली-गलौज करते हुए अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में शिवा सोनी के पेट में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने आए शिवम सोनी और नीरज सोनी पर भी हमला किया गया। हमला करने के बाद जागेश्वर मौके से फरार हो गया था।

आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

बम्हनीडीह थाने में इस संबंध में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी जागेश्वर महंत की तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गांव से घेराबंदी कर पकड़ा।

पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी जागेश्वर ने पुरानी पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद के चलते हमला करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू और मोटरसाइकिल जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *