मुख्य बातें

कुशीनगर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, चालक की मौत: अहिरौली बाजार के गुदरहिया टोले के पास हुआ हादसा, भाई की शादी में शामिल होने गया था – Ahirauli bazar(Hata) News

कुशीनगर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, चालक की मौत:  अहिरौली बाजार के गुदरहिया टोले के पास हुआ हादसा, भाई की शादी में शामिल होने गया था – Ahirauli bazar(Hata) News


ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय| अहिरौली बाजार(हाटा), कुशीनगर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक धर्मवीर गौड़।

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 16 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह अपने मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने आया था, तभी यह हादसा हुआ।

मृतक की पहचान धर्मवीर गौड़ (16) पुत्र सोहन गौड़ के रूप में हुई है, जो महाराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के उगहनी गांव का निवासी था। धर्मवीर बीते गुरुवार को अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में अपने मामा रामसजन गौड़ के घर आया था। वह रामकरन गौड़ के बेटे की शादी में शामिल होने आया था।

गुरुवार देर शाम वह कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर स्थित खुरहुरिया गांव में बारात में शामिल होने जा रहा था। गुदरहिया टोले के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।

इस दुर्घटना में धर्मवीर गौड़ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और परिजनों को दी गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। इस घटना से शादी का माहौल मातम में बदल गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *