छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के बाजारपारा स्थित ऑडिटोरियम में रजत जयंती वर्ष और शिक्षक दिवस के मौके पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने 21 टीचर्स को सम्मानित किया।
.
मंत्री नेताम ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और विचारों ने शिक्षा को नई दिशा दी है। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को कुम्हार से जोड़ते हुए कहा कि जैसे कुम्हार मिट्टी को तराशकर सुंदर घड़ा बनाता है, वैसे ही शिक्षक विद्यार्थियों को ज्ञान और संस्कारों से गढ़कर समाज और देश के निर्माण में योगदान देते हैं।
एक अच्छे नागरिक का निर्माण शिक्षक करते हैं
कलेक्टर कटारा ने कहा कि, प्रारंभिक शिक्षा माता-पिता से मिलती है, लेकिन एक अच्छे नागरिक का निर्माण शिक्षक करते हैं। उन्होंने शिक्षकों से अपने कर्तव्यों का बेहतर निर्वहन करने और बच्चों के लिए प्रेरणादायक बनने का आग्रह किया।

21 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान
समारोह में ज्ञानदीप पुरस्कार से 3 और शिक्षादूत पुरस्कार से 18 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस तरह कुल 21 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनि निकुंज, उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव, कलेक्टर राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल और जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर मौजूद रहे।
