गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बुधवार को तीन दिन से लापता शख्स की लाश मिली है। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। यह मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।
.
जानकारी के मुताबिक, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शख्स का शव मिला है। जिसकी पहचान गौरेला मंगली बाजार निवासी शंकर साहू के रूप में हुई है। बेटे ने शव की पहचान की है। शंकर साहू पिछले तीन दिनों से घर नहीं लौटे थे।
गुमशुदगी की रिपोर्ट थी थाने में दर्ज
परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गौरेला थाने में दर्ज कराई थी। SDPO दीपक मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
