मुख्य बातें

समस्तीपुर में पिता-पुत्र छह साल बाद गिरफ्तार: जमीन विवाद में दीवार तोड़ने के मामले में हुई कार्रवाई; पड़ोसी से हुआ था झगड़ा – Samastipur News

समस्तीपुर में पिता-पुत्र छह साल बाद गिरफ्तार:  जमीन विवाद में दीवार तोड़ने के मामले में हुई कार्रवाई; पड़ोसी से हुआ था झगड़ा – Samastipur News


समस्तीपुर में जमीन विवाद में दीवार तोड़ने के मामले में फरार चल रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। छह साल से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पकड़ा। आरोपियों की पहचान सुरेश पासवान(70) और उनके पुत्र सकलदीप पासवान(30) के तौर पर हुई है।

.

गिरफ्तार सुरेश पासवान ने बताया कि मामला 2019 का है। पड़ोसी से जमीन विवाद में झगड़ा हुआ था। पड़ोसी ने विवादित जमीन पर दीवार खड़ी कर दी थी, जिसे उन्होंने तोड़ दिया था। इसके बाद मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद बेटे के साथ मजदूरी करने के लिए बाहर चला गया था। छह साल बाद जब घर लौटा तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

पुलिस की गिरफ्त में पिता-पुत्र।

2019 में केस दर्ज हुआ था

इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ने बताया कि 2019 में मोहनपुर निवासी अवध प्रसाद के परिजनों ने अपनी निजी जमीन पर दीवार तोड़ने को लेकर मामला दर्ज कराया था। जिसमें कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। कुछ आरोपियों ने कोर्ट से जमानत ले ली थी, जबकि सुरेश पासवान और उनके पुत्र सकलदीप पासवान बाहर कमाने चले गए थे। कोर्ट में पेशी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *