पोस्टमॉर्टम हाउस पर पुलिस युवक का पोस्टमॉर्टम कराते हुए।
सहारनपुर में एक युवक का शव अपनी ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मृतक पत्नी तीन दिन पहले अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी। जब महिला अपने मायके पहुंची तो पति को पता चल गया। वो भी अपनी ससुराल पहुंच गया। वहां पर विवाद हुआ। जिसके बाद युवक का शव शनि
.
थाना देवबंद के कपूरी गांव का रहने वाले सोनू शुक्रवार को अपनी सुसराल आया था। शनिवार की सुबह उसका शव ससुराल में कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारा और उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक के भाई ओमपाल का आरोप है कि उसके भाई की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है।
मृतक के भाई ओमपाल ने बताया कि गांव कोलकी की रहने वाली बेबी की शादी 2013 में उसके भाई सोनू के साथ हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। आरोप है कि भाई की पत्नी तीन दिन पहले ससुराल से अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी। शुक्रवार को अपने मायके पहुंची थी। तभी इस बात का पता सोनू को चल गया। जिसके बाद सोनू भी अपनी ससुराल कोलकी आ गया। आरोप है कि सोनू की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है।
परिजनों का आरोप है कि सोनू की पत्नी कई बार अपनी ससुराल से भाग चुकी है। आरोप है कि शुक्रवार को उसके भाई के साथ मारपीट की गई। जिसमें महिला के परिजन और प्रेमी शामिल है। उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। एसपी सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि युवक का शव अपनी ससुराल में कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा लिखा जाएगा और जांच की जाएंगी।
