मुख्य बातें

2 साल में भाजपा ने 70% वादे पूरे किए: खराड़ी: डूंगरपुर में सड़क सुरक्षा रैली, जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी – Dungarpur News

2 साल में भाजपा ने 70% वादे पूरे किए: खराड़ी:  डूंगरपुर में सड़क सुरक्षा रैली, जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी – Dungarpur News

टीएडी व जिला प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने शनिवार को डूंगरपुर जिले के दौरे पर राज्य सरकार के कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर सड़क सुरक्षा रैली और जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने अपने दो साल के क

.

प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने शहर के लक्ष्मण मैदान से सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस से चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए जागरूकता रथों को भी हरी झंडी दिखाई। ये रथ शहर से लेकर गांवों तक जाएंगे और आमजन को सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों के संबंध में जागरूक करेंगे।

मंत्री खराड़ी ने इस अवसर पर पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उसके पांच साल के कार्यकाल की तुलना भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल से की। उन्होंने कहा कि कृषि, शिक्षा, चिकित्सा, सड़क और बिजली सहित अन्य विकास के क्षेत्रों में पिछली कांग्रेस सरकार जो काम पांच साल में नहीं कर पाई, भाजपा की भजनलाल सरकार ने अपने दो साल के कार्यकाल में उससे ज्यादा काम करके दिखाए हैं।

उन्होंने राज्य स्तरीय उपलब्धियों व विकास कार्यों के साथ-साथ डूंगरपुर जिले की दो साल की उपलब्धियों व विकास कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मंत्री ने अगले एक साल में अपने संकल्प पत्र के कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने का भी दावा किया।

टीएडी का अलग कैडर की प्रक्रिया पूरी, कार्मिक विभाग में फाइल पेंडिंग

टीएडी के अलग से कैडर के बारे में सवाल पर मंत्री बाबूलाल खराडी ने कहा कि उन्होंने अलग से कैडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। फाइल कार्मिक विभाग के पास पेंडिंग है और फाइल क्लियर होते ही टीएडी का अलग से कैडर लागू किया जाएगा। जिसके बाद शिक्षा विभाग के प्रतिनियुक्ति पर उन्हें कार्मिक नहीं लेने पड़ेंगे। इसके साथ ही टीएडी की बदहाल होस्टल के सवाल पर टीएडी मंत्री ने कहा कि जल्द ही सभी छात्रावासों की स्थिति को सुधार जाएगा। जहां नए भवन की आवश्यकता है वहां पर नया भवन भी बनाया जाएगा।

चोरी के आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत पर दिए्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र 27.50 लाख को बताया सहयोग राशि

दोवडा थाने में चोरी के आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत पर दिए गए 27 लाख 50 हजार की राशि कहा से आई। इस सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा की ये राशि पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए सहयोग के रूप में दी थी। लेकिन पुलिस इतनी बड़ी राशि कहां से लाई इस पर मंत्री जवाब नहीं दे पाए।

इस घटना को लेकर प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराडी ने बिना नाम लिए बीएपी को आड़े हाथों लिया और कहा कि आप लोग जानते हैं इसके पीछे कौन था और परिस्थितियां किसकी वजह से बनी उसके लिए मीडिया क्यों नहीं बोलता है। उन्होंने बिना नाम लिए बीएपी पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप लगाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *