मुख्य बातें

जिला अस्पताल में महिला से छेड़खानी का मामला: तीन सदस्यीय टीम की दो दिन हुई बैठक, पीड़िता के बयान के बाद पेश होगी रिपोर्ट – Gorakhpur News

जिला अस्पताल में महिला से छेड़खानी का मामला:  तीन सदस्यीय टीम की दो दिन हुई बैठक, पीड़िता के बयान के बाद पेश होगी रिपोर्ट – Gorakhpur News


गोरखपुर के महिला जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के दौरान महिला से छेड़छाड़ के मामले पर लगातार कार्रवाई चल रही है। जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय टीम लगातार सच्चाई पता लगाने में लगी है।

.

शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन आरोपी और वादी पक्ष के साथ इसको लेकर बैठक की गई। हालांकि शनिवार को वादी पक्ष (पीड़िता) की ओर से कोई भी इस बैठक में शामिल नहीं हुआ।

एस आई सी जय कुमार ने इसकी वजह पीड़िता का निजी कारण बताया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई चल रही है। दोनों पक्षों की बात सुनी जाएगी।

पीड़ित पक्ष ने सोमवार का दिया समय

एस आई सी जय कुमार ने बताया कि कमेटी जो रिपोर्ट पेश करेगी उसके हिसाब से करवाई की जाएगी

एस आई सी जय कुमार ने बताया कि समिति की बैठक में पीड़िता की ओर से शनिवार को निजी कारणों की वजह से कोई नहीं आया। उन लोगों ने सोमवार का समय दिया है।

जांच कमेटी के सामने दोनों पक्षों की बात रखी जाएगी। पीड़िता के बयान के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकता है। कमेटी जो रिपोर्ट पेश करेगी उसके हिसाब से करवाई की जाएगी।

फिलहाल तत्काल प्रभाव से आरोपी डॉक्टर अभिमन्यु गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही यह सुनिश्चित हो सकेगा कि वह ड्यूटी पर वापस लौटेंगे या नहीं।

कर्मचारी बोला- ऐसे नेचर के नहीं लगते वहीं दैनिक भास्कर से बात करते हुए जिला अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि जब अभिमन्यु गुप्ता की ड्यूटी जिला अस्पताल में थी तो मैं कुछ समय उनके पास बिताता था।

कभी ऐसा नहीं लगा कि वो किसी महिला के साथ ऐसा कुछ कर सकते हैं। सबकी बहुत इज्जत करते थे। लेकिन सच्चाई क्या है अब तो जांच के बाद ही पता चलेगा। हालांकि इस आरोप के बाद उनकी छवि पर दाग जरूर लगा है।

महिला की जुबानी, पूरा मामला जानिए

  • गुलरिहा इलाके में रहने वाली महिला ने बताया- मैं 11 दिसंबर की सुबह 9 बजे जिला महिला अस्पताल गई थी। मैंने डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने बताया कि अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ेगा, तभी बीमारी पता चल पाएगी। इसके बाद मैं पेट का अल्ट्रासाउंड कराने अस्पताल के दूसरे कमरे में गई। वहां पर अभिमन्यु गुप्ता अल्ट्रासाउंड कर रहा था।
  • महिला ने बताया- थोड़ी देर बाद मेरा नंबर आया। अंदर गई तो अभिमन्यु पहले मुझे ऊपर से नीचे तक देखने लगा। इसके बाद मेरा पर्चा देखकर बोला कि मैडम आप पूरे कपड़े निकालिए। आपका अल्ट्रासाउंड करना है। इसके बाद मसाज भी करना है। उसके कहने पर मैंने कपड़े उतार दिए।
  • न्यूड होने पर अभिमन्यु मेरे साथ छेड़खानी करने लगा। मैंने चिल्लाने की कोशिश की, तो मेरा मुंह दबाने लगा। गालियां देने लगा। मैंने उसके चंगुल से बचने के लिए चिल्लाना शुरू किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर उसने मुझे भगा दिया।
  • महिला ने कहा- मैंने महिला अस्पताल में कई जगह शिकायत की, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोतवाली थाने जाकर प्रार्थनापत्र दिया। मैं बहुत विश्वास करके जिला महिला अस्पताल आई थी। यहां मेरे साथ ऐसा कुछ होगा, मैंने नहीं सोचा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *