युवक के शव को अस्पताल ले जाते हुए पुलिस और परिजन।
करनाल जिले के बड़ौता गांव के युवक का शव जैणी हैड के पास पेड़ पर लटका हुआ मिला है। युवक घर से काम के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश भी की, मगर कोई सुराग नहीं लगा। शव की सूचना के बाद पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंच
.
पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों ने रातभर की तलाश
मृतक की पहचान बड़ौता गांव के 35 वर्षीय विक्की के रूप में हुई है। विक्की पेशे से ड्राइवर था और दो बच्चों का पिता था। परिजनों ने बताया कि वह रोजाना की तरह घर से काम पर गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। रातभर इंतजार और तलाश के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला, तो परिवार की चिंता बढ़ती चली गई।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
पुलिस ने एफएसएल टीम की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए करनाल के मॉर्च्युरी हाउस भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों का कहना है कि घर में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं थी, जिससे आत्महत्या का कारण फिलहाल समझ से बाहर है।
पुलिस जांच में जुटी पुलिस
हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र ने बताया कि मृतक का नाम विक्की है और वह ड्राइवर का काम करता था। वह एक दिन पहले काम पर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में उसका शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर जांच करवाई गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
