सिविल अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित
लुधियाना के साहनेवाल में एक घर में अचानक आग लग गई। आग लगने से सात लोग झुलस गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएमसी अस्पताल पहुंचाया। सीएमसी अस्पताल में डेढ़ दिन एडमिट रहने के बाद सभी सिविल अस्पताल में शिफ्ट हो गए। हादसे में शिवकुमार, शुभम, रौनक, आशीष, हरी
.
पीड़ितों ने बताया कि वो साहनेवाल में एक बेहड़े में रहते हैं। गुरुवार को सुबह के समय अचानक आग लग गई और बेहड़े में रहने वाले लोग आग की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया और अस्पताल में पहुंचाया। उनका कहना है कि सीएमसी में इलाज चल रहा था और अब सेहत में कुछ सुधार हुआ तो वो सिविल अस्पताल में आ गए।
लुधियाना के सिविल अस्पताल में दाखिल झुलसा व्यक्ति।
चाय बनाने के लिए माचिस जलाई तो आग लग गई
पीड़ितों के रिश्तेदार राकेश कुमार ने बताया कि सुबह उनका भाई शिव कुमार चाय बनाने के लिए उठा। उसने जैसे ही गैस जलाने के माचिस जलाई तो अचानक पूरे कमरे में आग लग गई और सभी झुलस गए। उसने बताया कि कमरे में से आशीष ने दरवाजा खोला और बाहर भागा। उसके बाद लोग एकत्रित हुए और उन्होंने सभी को बाहर निकाला तथा अस्पताल पहुंचाया।
गैस लीकेज के कारण हुआ हादसा
राकेश ने बताया कि रात को सिलेंडर लीक हुआ और गैस पूरे कमरे में फैल गई। सभी लोग सो रहे थे तो उन्हें पता नहीं चला। इसीलिए आग लगने की वजह से वो बाहर की तरफ नहीं भाग सके। उन्होंने बताया कि कुछ तो बहुत ज्यादा जले हुए हैं।
