मुख्य बातें

करनाल हाईवे पर ट्रक में घुसी थार: पंजाब के युवक की मौत,नए घर में शिफ्ट कराने जा रहा था माता-पिता को – Karnal News

करनाल हाईवे पर ट्रक में घुसी थार:  पंजाब के युवक की मौत,नए घर में शिफ्ट कराने जा रहा था माता-पिता को – Karnal News

करनाल में नमस्ते चौक के नजदीक एक भीषण सड़क हादसे में 37 वर्षीय युवक की जान चली गई। युवक अपनी गाड़ी से माता-पिता को लेने जा रहा था ताकि उन्हें नए घर में शिफ्ट कर सके। इसी दौरान उसकी थार गाड़ी आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और युवक अंदर ही फंस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान और परिवार की स्थिति
मृतक की पहचान फतेहगढ़ के बसी पठाना निवासी 37 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। वह फरीदाबाद में नौकरी करता था और एक छोटी बच्ची का पिता था। उसके परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है, जो कनाडा में रहता है। रोहित ने हाल ही में फरीदाबाद में फ्लैट लिया था और वह अपने माता-पिता को वहीं शिफ्ट करने की तैयारी में था। माता-पिता को लेने जा रहा था, बीच रास्ते हादसा
परिजन जतिन अरोड़ा ने बताया कि रोहित अपने माता-पिता को लेने के लिए जा रहा था। परिवार उससे संपर्क करने के लिए कॉल कर रहा था, लेकिन कॉल किसी अन्य व्यक्ति ने उठाया और हादसे की सूचना दी। इस खबर के बाद परिवार में मातम छा गया। पौना घंटे बाद निकाला गया शव
हादसा इतना भयानक था कि रोहित गाड़ी में ही फंस गया। उसे बाहर निकालने में करीब पौना घंटा लग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ट्रक चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर करनाल के मोर्चरी हाउस में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *