मुख्य बातें

लुधियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस कर्मी की मौत: रात को डयूटी लौट कर सोया,सुबह उठा नहीं, रिटायर IG का था गनमैन – Ludhiana News



पंजाब के लुधियाना में आज सुबह पुलिस लाइन स्थित एक पुलिस कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात को वह डयूटी से लौटा और सुबह जब उसकी पत्नी उसे उठाने गई तो वह उठा नहीं। उसने शोर मचाया तो बाकी के पारिवारिक सदस्य भी इक्कट्ठे हो गए।

.

उसे जब चैक किया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक पुलिस कर्मी की पहचान रणजीत सिंह के रूप में हुई है। रणजीत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

रिटायर आईजी का है गनमैन

जानकारी मुताबिक रणजीत सिंह एक रिटायर आईजी के पास बतौर गनमैन तैनात था। बीती रात वह काम से वापस आकर सो गया। सुबह पत्नी प्रभजोत कौर ने उसे जगाया तो वह जागा नहीं। उसने तुरंत बाकी परिवार को सूचित किया।

थाना डिवीजन नंबर 8 ने कब्जे में लिया शव

रणजीत को जब चैक करवाया गया तो वह दम तोड़ चुका था। उसकी मौत के असल कारण क्या है यह किसी को नहीं पता। मौके पर थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस पहुंची। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है।

रणजीत सिंह करीब 6 साल पहले पुलिस में भर्ती हुआ था। उसका एक बच्चा है। पुलिस मुताबिक पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *