मुख्य बातें

सोनरा पंचायत में स्ट्रीट लाइट खरीद पर सवाल: जेम पोर्टल को दरकिनार कर निजी फर्म को 4.48 लाख का भुगतान – Maharajganj News

सोनरा पंचायत में स्ट्रीट लाइट खरीद पर सवाल:  जेम पोर्टल को दरकिनार कर निजी फर्म को 4.48 लाख का भुगतान – Maharajganj News


बृजेश कुमार गुप्ता | महराजगंज4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराजगंज जिले के विकास खंड महाराजगंज (सदर) की ग्राम पंचायत सोनरा में स्ट्रीट लाइट खरीद में सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि शासनादेश की अनदेखी कर जेम पोर्टल के बजाय एक निजी फर्म को भुगतान किया गया। इस प्रकरण में विकास खंड अधिकारी (बीडीओ) और ब्लॉक प्रमुख की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं।

ग्रामवासी योगेश कुमार ने पंचायती राज निदेशक, लखनऊ को शिकायत पत्र भेजकर पूरे मामले की जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 4 जून 2025 को ग्राम पंचायत सोनरा में 45 वॉट की 81 और 90 वॉट की चार एलईडी स्ट्रीट लाइटों की स्थापना के लिए मेसर्स स्वतंत्र इंटरप्राइजेज को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के माध्यम से कुल 4,48,827 रुपये का भुगतान किया गया। यह भुगतान वाउचर संख्या XVFC/2025-26/P/25 के तहत दर्शाया गया है।

शिकायतकर्ता ने शासनादेश संख्या 1066/33-3-2021-38/2021, दिनांक 2 जुलाई 2021 का हवाला दिया है। इस शासनादेश के बिंदु संख्या छह में स्पष्ट प्रावधान है कि जिला पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों को एलईडी लाइटों की खरीद अनिवार्य रूप से जेम पोर्टल के माध्यम से करनी होगी। निजी फर्म से सीधे खरीद कर भुगतान करना इन नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है।

आरोप है कि विकास खंड अधिकारी और ब्लॉक प्रमुख ने शासन की नीतियों के विपरीत जाकर यह कार्य किया है, जो सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के भी खिलाफ है। शिकायतकर्ता ने इसे निजी हित में सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला बताते हुए उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग दोहराई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *