लुधियाना में पशु चारा कारोबारी ने जहर खाकर जान दी: ₹35 लाख की हो उधारी न मिलने से परेशान थे, सुसाइड नोट में लगाया आरोप – Mullanpur Dakha News
लुधियाना के गांव एतिआणा के 82 वर्षीय पशु चारा कारोबारी कुंदन लाल ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। रविवार तड़के लुधियाना के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। थाना सुधार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना भेज दिया है।…
