मुख्य बातें

लुधियाना में पशु चारा कारोबारी ने जहर खाकर जान दी: ₹35 लाख की हो उधारी न मिलने से परेशान थे, सुसाइड नोट में लगाया आरोप – Mullanpur Dakha News

लुधियाना में पशु चारा कारोबारी ने जहर खाकर जान दी:  ₹35 लाख की हो उधारी न मिलने से परेशान थे, सुसाइड नोट में लगाया आरोप – Mullanpur Dakha News

लुधियाना के गांव एतिआणा के 82 वर्षीय पशु चारा कारोबारी कुंदन लाल ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। रविवार तड़के लुधियाना के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। थाना सुधार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना भेज दिया है। पुलिस को मृतक की जेब से दो पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में कुंदन लाल ने अपनी मृत्यु के लिए उन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है, जिनसे उन्हें करीब 35 लाख रुपये लेने थे। उन्होंने लिखा कि कई दुकानदार और कारोबारी लंबे समय से पैसे नहीं लौटा रहे थे और अब उनका फोन उठाना भी बंद कर चुके थे, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में थे। बकाया न मिलने से लंबे समय से परेशान थे मृतक के बेटे धरमिंदर कुमार ने बताया कि उनका मूल गांव रत्तोवाल है, लेकिन परिवार पिछले 60-62 वर्षों से गांव एतिआणा में रह रहा है। उनका परिवार लंबे समय से पशु चारा का कारोबार करता आ रहा था। उन्होंने बताया कि लुधियाना और आसपास के गांवों व कस्बों के कई दुकानदारों तथा व्यापारियों से उनके पिता के लाखों रुपये लेने थे, लेकिन कोई पैसे वापस नहीं कर रहा था। इसी कारण उनके पिता काफी परेशान रहने लगे थे। सुसाइड नोट की जांच की जा रही है धरमिंदर कुमार के अनुसार, शनिवार रात जब वह जगरांव गए हुए थे, उसी दौरान घर पर उनके पिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार तड़के उनकी मृत्यु हो गई। डीएसपी दाखा करण सिंह संधू ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बरामद सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है। उनपर 6 लाख रुपए का कर्ज था सुसाइड नोट में उन लोगों के नाम भी लिखे गए हैं, जिनसे रुपये लेने थे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उन पर लगभग 6 लाख रुपये का कर्ज है, जिसे वसूली करके चुकाया जाए। साथ ही, उन्होंने अपने परिवार को किसी प्रकार से परेशान न करने की बात भी लिखी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *