ग्रामीण चिकित्सकों को एईएस प्रशिक्षण मिला: बोचहाँ CHC में एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम, चमकी बुखार से बचाव की जानकारी दी – bochaha News
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहाँ प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में शनिवार को ग्रामीण चिकित्सकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) उन्मुखीकरण पर केंद्रित था। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन ने पत्र जारी कर सभी ग्रामीण चिकित्सकों को इस कार्यक्रम में बुलाया…
