लुधियाना में रिश्वत लेते SHO अरेस्ट: बेटे का सामान लौटाने के बदले मांगे 35 हजार; विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा – Ludhiana News
लुधियाना विजिलेंस ब्यूरो रेंज ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना डिवीजन नंबर 4 के मुख्य अफसर (SHO) इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्पेक्टर ने एक महिला के बेटे की सोने की अंगूठी और चांदी का ब्रेसलेट वापस करने के बदले रिश्वत की…
