मुख्य बातें

बिलासपुर में प्रभारी कुलपति से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार: ओवरटेक को लेकर आरोपियों ने किया विवाद, गाली-गलौज और बदसलूकी की, पुलिस ने दोनों को दबोचा – Bilaspur (Chhattisgarh) News




बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति तरनीश गौतम से मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना गुरुवार सुबह स्वस्तिक अस्पताल के पास हुई थी, जब कुलपति अपनी निजी कार से विश्वविद्यालय जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में फार्च्यूनर कार भी जब्त कर ली है। तोरवा पुलिस ने आवेदक तरनीश गौतम की रिपोर्ट पर धारा 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लाखन सिंह (32 वर्ष) और जयप्रकाश राठौर (29 वर्ष) के रूप में हुई है, दोनों भदौरा, थाना मस्तुरी के निवासी हैं। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। ओवरटेक को लेकर प्रभारी कुलपति से विवाद घटना 23 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे की है। कुलपति तरनीश गौतम ड्राइवर न होने के कारण अपनी निजी कार से घर से विश्वविद्यालय जा रहे थे। स्वस्तिक अस्पताल के पास फार्च्यूनर वाहन क्रमांक सीजी 10 एटी 0017 के चालक और उसके साथी ने ओवरटेक करने को लेकर उनसे विवाद किया। इसके बाद उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। घटना के तुरंत बाद कुलपति ने तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। आरटीओ कार्यालय से कार मालिक के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, जिससे पता चला कि वाहन स्वामी मस्तुरी, बिलासपुर का है। वाहन स्वामी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह घटना उसके साले द्वारा की गई थी। तोरवा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। आरोपियों के खिलाफ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल फार्च्यूनर कार को जब्त कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *