कैथल में हैफेड में कंप्यूटर ऑपरेटर से 79 लाख ठगे: मुनाफे का लालच देकर इन्वेस्ट करवाए रुपए, आरोपी गिरफ्तार – Kaithal News
कैथल में हैफेड में कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ करीब 79 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर ऑपरेटर से धोखाधड़ी की थी। पकड़े गए आरोपी की पहचान छतरी वाली ढाणी जिला दोसा राजस्थान निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई…
