मुख्य बातें

छात्र नेता ने सील नर्सिंग होम खुलने पर उठाए सवाल: डीएम को पत्रक देकर जांच की मांग, बोले- सीएमओ की भूमिका संदिग्ध – Ballia News

छात्र नेता ने सील नर्सिंग होम खुलने पर उठाए सवाल:  डीएम को पत्रक देकर जांच की मांग, बोले- सीएमओ की भूमिका संदिग्ध – Ballia News

बलिया के अपूर्वा नर्सिंग होम में पथरी के ऑपरेशन के दौरान अनीषा राय की मौत के बाद सील किए गए नर्सिंग होम के दोबारा खुलने पर सवाल उठे हैं। शनिवार को छात्र नेता अविनाश सिंह नंदन के नेतृत्व में छात्र युवाओं ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर इस मामले की जांच की मांग की। छात्र नेता अविनाश सिंह नंदन ने बताया कि 22 मार्च को अपूर्वा नर्सिंग होम में पथरी के ऑपरेशन के दौरान अनीषा राय की मौत हो गई थी। नर्सिंग होम में कई लापरवाहियां सामने आने के बाद इसे सील कर दिया गया था। बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने 25 अप्रैल को निदेशक (स्वास्थ्य सेवा एवं चिकित्सा), उत्तर प्रदेश सरकार को लिखित सूचना दी थी कि अस्पताल को सील कर दिया गया है। विवादित अस्पताल का संचालन किया जा रहा नंदन ने सवाल उठाया कि सीएमओ द्वारा सील करने की सूचना दिए जाने के 72 घंटे के भीतर ही अपूर्वा अस्पताल को सीएमओ के आदेश पर कैसे खोल दिया गया। उन्होंने बताया कि जब वे सीएमओ कार्यालय जानकारी लेने पहुंचे, तो पता चला कि सीएमओ छुट्टी पर बलिया से बाहर हैं। छात्र नेता ने आरोप लगाया कि प्रथम दृष्टया सीएमओ की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। सीएमओ कार्यालय से भी अस्पताल को खोलने संबंधी कोई लिखित सूचना नहीं दी जा रही है। छात्र नेता ने मांग की है कि संबंधित सीएमओ को तत्काल निलंबित किया जाए और जनपद वासियों को यह बताया जाए कि किस आदेश के आधार पर इस विवादित अस्पताल का संचालन किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *