तरनतारन में खाद्य विभाग ने की छापेमारी: डेयरियों और फूडआउटलेट्स की जांच, दूध, दही, पनीर के 9 सैंपल लिए गए – tarn-taran News
तरनतारन में खाद्य सुरक्षा जागरूकता पखवाड़ा के तहत बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कंवलप्रीत बराड़ के दिशा निर्देशों पर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखबीर कौर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम ने विभिन्न डेयरियों और फूड आउटलेट्स का औचक निरीक्षण किया।…
