पंजाबी मूल के ड्राइवर और कनाडियन सिटिजन बलजीत सिंह (29) में लापरवाही से ट्रक चलाते हुए कनाडा सिटिजन मां-बेटे को कुचल दिया। हादसे में महिला, उसकी बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति कि हड्डियां टूट गईं। एक्सीडेंट की ये घटना ये घटना 19 जुलाई, 2022 की रात की है।
कनाडा के क्यूबेक शहर के ब्रॉसार्ड में हाइवे 30 पर हुई थी। 21 अप्रैल को कोर्ट ट्रायल के दौरान अब उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। कोर्ट से उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है। उसने माना कि ट्रक चलते वक्त वह लूडो खेल रहा था। इस दौरान ध्यान हटने के ट्रक ने कार में जा रहे लोगों को हिट कर दिया।
बलजीत ने ये भी माना कि वह इससे पहले भी 18 बार ऐसा कर चुका था। पुलिस ने बलजीत के ट्रक के डैशकैम की फुटेज कब्जे में ले ली हैं जिसमें वह लूडो खेलते हुए नजर आ रहा है। हालांकि पील पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक नहीं किया है। पील पुलिस का कहना है कि कोर्ट में ट्रायल चलने के चलते अभी फुटेज सबूत के तौर पर कोर्ट में दी गई हैं। 53 फीट लंबे ट्रक को लूडो खेलते चल रहा था
29 वर्षीय ट्रक ड्राइवर बलजीत सिंह 53 फुट लंबा ट्रैक्टर-ट्रेलर चला रहा था। सड़क पर निर्माण कार्य के कारण ट्रैफिक बहुत धीमा था, लेकिन बलजीत ने समय पर ब्रेक नहीं लगाए। कोर्ट में पेश किए गए तथ्यों के अनुसार, बलजीत ने हादसे से ठीक एक घंटे पहले 18 बार अपने फोन का इस्तेमाल किया था। जब टक्कर हुई, उस समय वह अपने फोन पर लूडो गेम खेल रहा था। इससे ट्रक 7 वाहनों से जा टकराया। इस भीषण टक्कर में नैन्सी लेफ्रॉन्वा (42 वर्ष) और उनके 11 वर्षीय बेटे लोइक शेवेलियर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। 0.35 सैकेंड में हुआ हादसा
कनाडा की पील पुलिस और फॉरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बलजीत के पास टक्कर से पहले रिएक्ट करने यानी ब्रेक लगाने के लिए केवल 0.35 सेकंड थे, जिसे वह पूरी तरह चूक गया। बलजीत सिंह ने मॉन्ट्रियल के लॉन्गयुल कोर्ट में अपना गुनाह कबूल किया। उसने माना कि खतरनाक ड्राइविंग से मौत हुई है। अब उसे 4 जून, 2026 को सजा सुनाई जाएगी। एक्सीडेंट के बाद इंडिया आया, लौटने पर गिरफ्तार
पील पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद 20 जुलाई 2022 की सुबह बलजीत को अस्पताल से छुट्टी मिली। उसने पुलिस को बताया कि उसे कुछ याद नहीं है। उसी दिन दोपहर 3 बजकर 37 मिनट पर उसने टिकट बुक की और हादसे के कुछ ही घंटों बाद कनाडा से फरार होकर पंजाब आ गया। वह लंबे समय तक भारत में रहा और फिर कैलिफोर्निया चला गया। जुलाई 2023 में उसके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय वारंट जारी हुआ। आखिरकार 21 अगस्त, 2025 को अमेरिकी संघीय एजेंटों ने उसे कैलिफोर्निया से गिरफ्तार किया और सितंबर 2025 में उसे वापस कनाडा लाया गया। कनाडा के ओंटारियों का सिटीजन
बलजीत सिंह मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है और कनाडा में ओंटारियो का सिटिजन है। बलजीत पंजाब में कहां का रहने वाला है इसके बारे में पुलिस ने कुछ भी सार्वजनिक नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि उनकी नजर में वह भारतीय मूल का कनाडाई निवासी है जो हादसे के वक्त ओंटारियो में रह रहा था।
Source link
