चंबा के पांगी-भरमौर में ग्लेशियर गिरे: सामान सहित 2 पिकअप व 3 दुकानें दबीं, लोगों में दहशत, रात एक बजे की घटना – Bharmour News
हिमाचल प्रदेश के भरमौर में भारी बर्फबारी के बाद दो जगह ग्लेशियर गिरने से काफी नुकसान हुआ। भरमौर की पूलन पंचायत स्थित ओट नाला में बीती रात एक बजे ग्लेशियर गिरा। इसकी चपेट में दो पिकअप गाड़ियां और तीन दुकानें आ गई। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।…
