शराब के नशे में कार सवार युवकों का हंगामा: गिरिडीह में बाइक को मारी टक्कर, पिस्टल लहराने का आरोप; 2 हिरासत में, 2 फरार – Giridih News
गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात शराब के नशे में धुत कार सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। जानकारी के अनुसार, चार युवक नीले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से पाल्मो से गिरिडीह की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बंदरकुप्पी के पास उनकी कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।…
