जींद में बुजुर्ग महिला की सोने की बाली तोड़ी: घर के बाहर नकाबपोश ने आंखों में मिर्ची डाली; छीनाझपटी में कान भी कटा – Jind News
जींद जिले के सफीदों के वार्ड नंबर 3, थनई मोहल्ला में शनिवार को एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात हुई। एक नकाबपोश बदमाश ने महिला के घर में घुसकर उसकी आंखों में लाल मिर्ची झोंक दी और कान से सोने की बालियां छीनकर फरार हो गया। इस घटना से इलाके में भय…
