गिरिडीह में कार–ट्रक की टक्कर में 3 की मौत: कोलकाता में जीजा-साला करते थे मजदूरी, हादसे में कार के उड़े परखच्चे – Giridih News
गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के चतरो–गावां मेन रोड में घासीडीह गांव के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और ट्रक के बीच हुई सीधी टक्कर में जीजा-साला समेत तीन युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसके परखच्चे उड़ गए।…
