एनगिडी को अस्पताल से छुट्टी: सभी स्कैन नॉर्मल, पंजाब के खिलाफ मैच में सिर के बल गिरे थे; दिल्ली पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया था
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को अस्पताल से शनिवार देर रात ही छुट्टी दे दी गई। एनगिडी शनिवार को दिल्ली में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। वह एक कैच लेने की कोशिश में हवा में उछले और अनियंत्रित होकर सिर के बल जमीन पर गिर…
