मुख्य बातें

महेंद्रगढ़-अटेली मार्ग का निर्माण शुरू: सांसद धर्मवीर और विधायक कंवर सिंह ने किया शुभारंभ, 12.26 करोड़ आएगी लागत – Mahendragarh News

महेंद्रगढ़-अटेली मार्ग का निर्माण शुरू:  सांसद धर्मवीर और विधायक कंवर सिंह ने किया शुभारंभ, 12.26 करोड़ आएगी लागत – Mahendragarh News


विधायक कंवर सिंह यादव ने नारियल फोड़ सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए, साथ में सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह व अन्य।

महेंद्रगढ़ में अटेली-महेंद्रगढ़ सड़क निर्माण कार्य का शनिवार को शुभारंभ किया गया। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह और विधायक कंवर सिंह यादव ने नारियल फोड़कर इस परियोजना की शुरुआत की। 12 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इस सड़क से 50 गांवों के ग्रामीणों

.

विधायक कंवर सिंह यादव ने बताया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित की जाने वाली इस सड़क की चौड़ाई 18 फीट होगी। यह सड़क ग्रीन कॉरिडोर, दो नेशनल हाईवे और एक स्टेट हाईवे को जोड़ेगी। इसके अतिरिक्त, गांव देवनगर में दोहन नदी के पानी की निकासी के लिए एक पुल का भी निर्माण किया जाएगा।

सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सड़कें प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास की रीढ़ होती हैं, इसलिए उनका निर्माण टिकाऊ, सुरक्षित और आधुनिक मानकों के अनुरूप होना चाहिए। इस मार्ग के पूरा होने से तीन नेशनल हाईवे और एक स्टेट हाईवे की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। उन्होंने निर्माण कार्यों में किसी भी लापरवाही के प्रति चेतावनी दी और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करने पहुंचे विधायक कंवर सिंह यादव व सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह

महेंद्रगढ़ के विकास को मिलेगी गति: कंवर सिंह यादव

विधायक कंवर सिंह यादव ने बताया कि पहले इस सड़क की हालत बहुत खराब थी, जिससे अटेली जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती थी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में महेंद्रगढ़ शहर में विकास की गति और तेज होगी। शहर की सड़क, जल निकासी, बिजली व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसका लक्ष्य महेंद्रगढ़ को एक मॉडल शहर के रूप में विकसित करना है।

इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी एसडीओ कृष्ण कुमार, जेई अनिल कुमार, पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक, देवनगर के सरपंच कृष्ण, राहुल यादव, कृष्ण कुमार भांड़ोर ऊंची, राजदीप, संदीप जासावास, अमित दौगड़ा अहीर, सोमवीर, शिवम और सुमित गोयल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *