देवास में उपमुख्यमंत्री, अंबेडकर जयंती पर दिया समानता का संदेश: वंदे मातरम विवाद और ब्लैकमेलिंग-भ्रूण हत्या मामले पर बोले- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी – Dewas News
मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा रविवार को देवास पहुंचे। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि बाबा साहब का…
