मुख्य बातें

रायबरेली में पांच पशु तस्कर गिरफ्तार: हिंदूवादी संगठनों और पुलिस ने मिलकर की कार्रवाई – Raebareli News

रायबरेली में पांच पशु तस्कर गिरफ्तार:  हिंदूवादी संगठनों और पुलिस ने मिलकर की कार्रवाई – Raebareli News

रायबरेली में हिंदूवादी संगठनों और पुलिस ने मिलकर पशु तस्करों के एक गिरोह को पकड़ा है। इस कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना बछरावां थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव के पास बाईपास चौराहे पर हुई। जानकारी के अनुसार, पशुओं को फतेहपुर से लादकर बछरावां के रास्ते कहीं ले जाया जा रहा था। हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस के साथ मिलकर उस ट्रक को रोका, जिसमें जानवरों को क्रूरतापूर्वक लादा गया था। ट्रक में कुल 120 अवैध जानवर पाए गए। पुलिस ने इस दौरान एक हिंदू और चार मुस्लिम तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके नाम क्रमशः शहंशाह,तौफीक,फ़ैजान, काला और राम आसरे है। बछरावां थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल भी इस कार्रवाई में शामिल थे। फतेहपुर और लखनऊ बजरंग दल से मिली सटीक सूचना के आधार पर घेराबंदी कर यह कार्रवाई की गई। इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में हिंदूवादी संगठनों की सूचना मिलने के बाद बछरावां पुलिस तुरंत एक्टिव मोड में आकर कार्य किया है जिस दौरान पशुओं के वध के लिए पशु तस्कर उनको ले जा रहे थे वह ट्रक हिरासत में लिया गया है और पशुओं को गौशालाओं में शिफ्ट करते हुए पांच आरोपियों को कब्जे में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर इस मामले में कठोर विधिक कार्यवाही की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *