कोलकाता में TMC-BJP समर्थकों में झड़प: BJP का आरोप- जनसभा का मंच फूंका; लाउडस्पीकर को लेकर हुआ विवाद
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के दक्षिण-पश्चिमी इलाके सारखेरबाजार में रविवार शाम तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक विवाद स्थानीय क्लब में तेज आवाज में माइक चलाने को लेकर शुरू हुआ। भाजपा का आरोप है कि TMC के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के मंच में आग लगा दी।…
