लाखेरी थाने में मनाया गया होली उत्सव: अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और पत्रकारों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खेली होली – Bundi News
बूंदी जिले के लाखेरी थाना परिसर में गुरुवार को होली पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और पत्रकारों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। पूरे थाना परिसर में सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। होली उत्सव में उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र नागर और थानाधिकारी सुभाषचंद्र शर्मा उपस्थित…
