मुख्य बातें

अशोकनगर कलेक्टर बंगले पर अफसरों ने खेली होली: उत्साह से मना रंगों का त्योहार, शहर में घूमीं हुरियारों की टोलियां – Ashoknagar News

अशोकनगर कलेक्टर बंगले पर अफसरों ने खेली होली:  उत्साह से मना रंगों का त्योहार, शहर में घूमीं हुरियारों की टोलियां – Ashoknagar News

अशोकनगर में रंगों का त्योहार होली पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर में होली की धूम रही, जहां हुरियारों की टोलियां सड़कों पर घूमती नजर आईं। इस अवसर पर कलेक्टर साकेत मालवीय के निवास पर एक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कलेक्टर साकेत मालवीय ने समारोह में पहुंचे सभी अधिकारियों को होली की शुभकामनाएं दीं और उन्हें रंग-गुलाल लगाया। इस दौरान बच्चों ने भी कलेक्टर को रंग लगाकर होली खेली। साथ ही पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन, अपर कलेक्टर एन. सिंह सहित सभी एसडीएम और जिले के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने रंग-गुलाल के साथ फूलों की होली भी खेली। शहर के चौक-चौराहों और गली-मोहल्लों में हुरियारों की टोलियां पैदल और बाइकों पर सवार होकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाती दिखीं। छोटे बच्चे विभिन्न स्थानों पर पिचकारियों से रंग डालकर होली के उत्सव का आनंद ले रहे थे। चारों ओर लोग होली के रंगों में डूबे नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस जवान तैनात किए गए थे। होली के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से फिक्स पिकेट्स भी लगाए गए थे। तीन तस्वीरों में देखिए उत्सव…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *