PSEB के 8वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित: पहले तीन स्थानों पर बेटियों ने बाजी मारी, 96.51% परिणाम रहा, फरीदकोट की तमन्ना बनी टॉपर – Punjab News
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने आठवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में 10,422 स्कूलों के कुल 2,62,966 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इनमें से 2,53,789 विद्यार्थी सफल (प्रमोट) हुए। इस प्रकार परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 96.51% रहा। तमन्ना सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जैतों (फरीदकोट) की छात्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया है।…
