बिना डिलीवरी के बने 137 जन्म प्रमाण पत्र: आधार सुधार के नाम पर बनाते थे सर्टिफिकेट; 6 आरोपी गिरफ्तार, डाटा एंट्री ऑपरेटर निकला मास्टरमाइंड – rajgarh (MP) News
राजगढ़ जिले में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। माचलपुर थाना पुलिस ने ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जिसने रामगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बिना एक भी डिलीवरी के 137 जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिए। आरोपियों ने आधार कार्ड में नाम और जन्मतिथि सुधार कराने के नाम…
