विदिशा पॉलीटेक्निक में एक माह से हड़ताल, छात्रों का चक्काजाम: 900 छात्र प्रभावित, 10% सिलेबस पूरा; परीक्षा नजदीक, भुगतान विवाद में फंसी पढ़ाई – Vidisha News
विदिशा के एसएटीआई पॉलीटेक्निक कॉलेज में व्याख्याताओं की हड़ताल के कारण पढ़ाई ठप होने से नाराज छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के साथ मिलकर शनिवार को कॉलेज के बाहर मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। यह हड़ताल पिछले एक महीने से जारी है, जिससे छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।…
