मुख्य बातें

विदिशा पॉलीटेक्निक में एक माह से हड़ताल, छात्रों का चक्काजाम: 900 छात्र प्रभावित, 10% सिलेबस पूरा; परीक्षा नजदीक, भुगतान विवाद में फंसी पढ़ाई – Vidisha News

विदिशा पॉलीटेक्निक में एक माह से हड़ताल, छात्रों का चक्काजाम:  900 छात्र प्रभावित, 10% सिलेबस पूरा; परीक्षा नजदीक, भुगतान विवाद में फंसी पढ़ाई – Vidisha News

विदिशा के एसएटीआई पॉलीटेक्निक कॉलेज में व्याख्याताओं की हड़ताल के कारण पढ़ाई ठप होने से नाराज छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के साथ मिलकर शनिवार को कॉलेज के बाहर मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। यह हड़ताल पिछले एक महीने से जारी है, जिससे छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कक्षाओं को नियमित रूप से शुरू करने की मांग की। छात्रों के अनुसार, पिछले एक महीने से कॉलेज में पढ़ाई पूरी तरह बंद है, जिससे लगभग 900 छात्र प्रभावित हो रहे हैं। अगले महीने से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं, लेकिन कक्षाएं न लगने के कारण छात्रों में चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि पढ़ाई के बिना परीक्षा की तैयारी कैसे संभव होगी। बोले- अब तक केवल 10 फीसदी सिलेबस हुआ
कंप्यूटर साइंस की एक छात्रा ने बताया कि हड़ताल के कारण अब तक केवल 10 प्रतिशत पाठ्यक्रम ही पूरा हो पाया है। मई के अंतिम सप्ताह में परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, ऐसे में समय पर पाठ्यक्रम पूरा होना मुश्किल लग रहा है। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने प्राचार्य से संपर्क किया तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। छात्रों का कहना है कि तीन साल की मेहनत के बाद अब फाइनल सेमेस्टर में पढ़ाई न होने से उनका भविष्य खराब हो सकता है। दूसरी ओर, हड़ताल पर बैठे शिक्षकों का कहना है कि जब तक उनका लंबित भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। छात्रों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर इस समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि उनकी पढ़ाई और भविष्य सुरक्षित रह सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *