नीलगाय से टकराकर बाइक सवार सड़क पर गिरा: ई-रिक्शा चालक ने पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र, पावापुरी रेफर; हालत गंभीर – Sheikhpura News
शेखपुरा के शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार नीलगाय की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार को बरबीघा-शेखोपुर सराय मुख्य सड़क मार्ग पर ओनामा पावर ग्रिड स्टेशन के पास हुई। घटना के बाद सड़क से गुजर रहे एक ई-रिक्शा चालक ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक…
