मुख्य बातें

शेखपुरा में सड़क दुर्घटना में हेडमास्टर की मौत: जमुई के मिडिल स्कूल में पढ़ाते थे, इलाज के लिए ले जाते समय तोड़ा दम – Sheikhpura News

शेखपुरा में सड़क दुर्घटना में हेडमास्टर की मौत:  जमुई के मिडिल स्कूल में पढ़ाते थे, इलाज के लिए ले जाते समय तोड़ा दम – Sheikhpura News

शेखपुरा के शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय शिक्षक विजय कुमार सिंह का निधन हो गया। वह निमी गांव निवासी स्वर्गीय रविन्द्र सिंह के पुत्र थे। विजय कुमार सिंह जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित जाजल गांव के मिडिल स्कूल में हेडमास्टर (HM) के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, वह अपनी बाइक से स्कूल गए थे और किसी आवश्यक कार्य से चेवाड़ा बाजार जा रहे थे। शेखपुरा-सिकंदरा मुख्य सड़क मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा ले जाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है, जबकि पूरे गांव में मातम पसर गया है। जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला सिंह और निमी पंचायत के पूर्व मुखिया संजीव कुमार ने इस दुखद घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। विजय कुमार सिंह अपने पीछे तीन पुत्रियां और दो पुत्र छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के कई नेता सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *