कांगड़ा में पेड़ से टकराई पुलिस की गाड़ी: देहरा कोर्ट जा रही थी टीम; बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी, ओवरटेक के दौरान हादसा – Dehra News
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में ज्वालामुखी–देहरा सड़क मार्ग पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। धवाला बाजार से करीब 100 मीटर आगे देहरा की ओर जा रही खुंडियां पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और पेड़ से टकराकर रुक गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।…
