‘हिमाचली समकालीन कोट’ पहन संसद पहुंची कंगना रनोट: ‘वोकल फॉर लोकल’; गद्दी ऊन से बनाया, 6 महिलाओं ने 2 माह में किया तैयार – Patlikuhal News
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनोट गुरुवार को संसद भवन में कुल्लू घाटी की महिला कारीगरों द्वारा तैयार किया गया ‘हिमाचली समकालीन कोट’ पहनकर पहुंचीं। यह परिधान पारंपरिक हस्तकला और आधुनिक डिजाइन का सशक्त संगम है, जिसने राष्ट्रीय मंच पर हिमाचल की समृद्ध वस्त्र परंपरा को नई पहचान दी।…
