यूपी का बांदा लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म, पारा 45.6°C: राजस्थान में धूलभरी आंधी चलेगी, उत्तराखंड-हिमाचल में ओले गिरेंगे; ओडिशा में लू सेंटर बनाए
देश के कई शहर हीटवेव की चपेट में हैं। ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40-46°C के बीच चल रहा है। मंगलवार को भी यूपी का बांदा देश में सबसे गर्म शहर रहा। यहां पारा 45.6°C दर्ज किया गया। इसके अलावा ओडिशा के झारसुगुड़ा में 45.3°C, महाराष्ट्र के अकोला, वर्धा और अमरावती में 45°C से ज्यादा तापमान…
