मुख्य बातें

राज्य के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर: आज रांची, खूंटी, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम सहित 14 जिलों में बारिश, 12 अप्रैल से गर्मी – Ranchi News

राज्य के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर:  आज रांची, खूंटी, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम सहित 14 जिलों में बारिश, 12 अप्रैल से गर्मी – Ranchi News

झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। मंगलवार देर रात शुरू हुई बारिश का असर बुधवार दोपहर तक जारी रहा। राजधानी रांची, बोकारो, लातेहार, सरायकेला समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, वहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। तेज हवा के कारण रांची के सेटेलाइट चौक के पास एक पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाया और आवागमन बहाल कराया। मौसम में आई ठंडक से लोगों को गर्मी से राहत मिली है और सुबह-शाम का मौसम सुहावना बना हुआ है। आज भी यलो अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की आशंका मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अभी बना हुआ है। गुरुवार को रांची, खूंटी, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज समेत 14 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 से 48 घंटे तक मौसम का यही रुख बना रहने की संभावना है। आंधी-बारिश और वज्रपात से हुआ नुकसान आंधी-बारिश और वज्रपात ने राज्य में जनजीवन को प्रभावित किया है। पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा में सीआरपीएफ कैंप पर पेड़ गिरने से कोबरा बटालियन के जवान राकेश कुमार की मौत हो गई। वहीं हजारीबाग के विष्णुगढ़ में आंधी के दौरान बिजली का पोल गिरने से प्याज बेच रही एक महिला की जान चली गई। जमशेदपुर के डिमना क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कई जिलों में पेड़ गिरने और फसलों को नुकसान की भी खबर है। खासकर सब्जी उगाने वाले किसानों को भारी क्षति हुई है। 12 अप्रैल के बाद बढ़ेगी गर्मी, तापमान चढ़ेगा मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक फैली टर्फ लाइन के कारण यह मौसम परिवर्तन हो रहा है। लगातार बारिश के चलते राज्य के तापमान में 4 से 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि 10 अप्रैल के बाद मौसम साफ होने लगेगा और 12 अप्रैल से तापमान में तेजी से वृद्धि होगी। कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बुधवार को सरायकेला में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बोकारो में सबसे अधिक 19.4 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *