- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall LIVE Update; Rajasthan Flood | Bihar Himachal Uttarakhand Mumbai Delhi MP Rain Alert
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ3 दिन पहले
- कॉपी लिंक
राजस्थान के कई इलाकों में पिछले 2 दिन से भारी बारिश हो रही है। जयपुर, सीकर के कई इलाकों में पानी भर गया है। सीकर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक डूब गया। उदयपुर में घर-दुकान बाढ़ के पानी में डूब गए हैं।
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर 23 अगस्त से पानी भरा हुआ है। खेरवाड़ा-झाड़ोल मार्ग NH 927A पर सोम नदी का पानी आने से रास्ता बंद है। सवाई माधोपुर में बारिश के बाद करीब 50 फीट जमीन धंस गई है।
इधर, UP में बारिश से चंदौली में घाघरा नदी पर बना मुसाहिबपुर बांध अचानक टूट गया। इसका पानी 5 गांवों में घुस गया है। फर्रुखाबाद का भुड़िया भेड़ा गांव गंगा नदी की बाढ़ से टापू बन गया है। इसके चलते लोग नाव से आ-जा रहे हैं।
उधर, उत्तराखंड में यमुनोत्री नेशनल हाईवे लैंडस्लाइड की वजह से बंद हो गया है। यह भूस्खलन बाणस के पास हुआ, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है। वहीं, बिहार के पटना में सोमवार सुबह मूसलाधार बारिश हुई। इससे कई इलाकों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है। वहीं, झारखंड में हो रही बारिश के कारण नालंदा में नदियों का जलस्तर बढ़ने बाढ़ के हालात हैं।
देशभर में बाढ़-बारिश की 3 तस्वीरें…

UP के चंदौली में सोमवार को मुसाहिबपुर बांध अचानक टूट गया। इससे 5 गांवों में पानी घुस गया।

राजस्थान के उदयपुर जिले में खेरवाड़ा-झाड़ोल मार्ग पर सोमवार को सोम नदी का पानी आ गया।

बिहार के पटना में सोमवार को गांधी मैदान इलाके में भी 2 फीट तक पानी भरा है।
देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…

देशभर के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
01:53 PM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
वाराणसी में लगातार दूसरे दिन बारिश, तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
वाराणसी में लगातार दूसरे दिन बारिश हो रही है। शाम को यहां अंधेरा छा गया। लोगों को अपने वाहनों की हेडलाइन जलानी पड़ी। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
01:52 PM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
प्रयागराज में चौथी बार लेटे हनुमान गर्भगृह तक पहुंचा गंगा-यमुना का पानी
प्रयागराज में एक बार फिर गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को गंगा ने चौथी बार लेटे हनुमान को स्नान कराया है। पूरी प्रतिमा डूब गई है। इससे पहले 15 जुलाई, 18 जुलाई, 29 जुलाई को गंगा नदी की बाढ़ गर्भगृह तक पहुंच चुकी है। यहां गंगा और यमुना का डेंजर लेवल 84.734 मीटर है।
नदियों का लेवल
गंगा फाफामऊ- 79.48 मीटर (+07) छतनाग- 80.25 मीटर (+60) बक्सी एसटीपी- 81.42 मीटर (+42)
यमुना नैनी- 81.10 मीटर (+65)
01:34 PM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
जम्मू में रविवार को अगस्त के महीने में 99 साल की बारिश का रिकॉर्ड टूटा
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को जम्मू संभाग में असामान्य रूप से तेज बारिश हुई। जम्मू शहर में 190.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो पिछले 99 साल में अगस्त महीने की दूसरी सबसे बड़ी बारिश है। इससे पहले 11 अगस्त 2022 को 189.6 मिमी और 5 अगस्त 1926 को 228.6 मिमी बारिश दर्ज हुई थी।
01:18 PM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश में बारिश से इस सीजन में 303 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बेहद खराब हैं। अब तक 303 लोगों की मौत हो चुकी है और 625 सड़कें बंद हैं, जिनमें 3 राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं। कई जगह बिजली के 1,500 से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर खराब हो गए हैं और 162 पानी सप्लाई योजनाएं प्रभावित हुई हैं।
01:03 PM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
देहरादून में तेज बारिश जारी
12:56 PM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान के अजमेर में वरुण सागर झील ओवरफ्लो
12:55 PM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान के चुरू में जलभराव
12:46 PM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा के नारनौल में तेज बारिश जारी
12:36 PM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
पटना के गांधी मैदान, जेपी गोलंबर के पास 3 फीट तक भरा पानी
पटना के बारिश के बाद एक फिर हालात बिगड़ गए हैं। राजधानी में 2 घंटे की बारिश के बाद गांधी मैदान, जेपी गोलंबर के पास 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है।
12:10 PM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान के नागौर में नाव से रेस्क्यू
12:09 PM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
उदयपुर में मकान गिरा, 1 की मौत
10:00 AM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल के शिमला में दोपहर से बारिश
हिमाचल प्रदेश के शिमला में सोमवार को दोपहर से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे राज्य के अलग-अलग इलाकों में बारिश होगी।
09:36 AM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
मुनोत्री हाईवे लैंडस्लाइड की वजह से बंद
उत्तराखंड में यमुनोत्री नेशनल हाईवे लैंडस्लाइड की वजह से बंद हो गया है। यह भूस्खलन बाणस के पास हुआ, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
09:27 AM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
बिहार के सीवान में तेज बारिश जारी
09:21 AM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान के सिरोही में कार बही
राजस्थान के सिरोही में रपट पर सोमवार सुबह एक कार तेज बहाव में बह गई। वहां मौजूद लोगों ने क्रेन मंगवाकर कार में फंसे युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि पानी का बहाव इतना तेज था कि कार को निकालना संभव नहीं हो सका।
09:14 AM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान के चूरू में बारिश से सड़कों पर पानी भरा
चूरू के भानीपुरा में सोमवार को हुई बारिश से पिचकराई ताल गांव में जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
09:01 AM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के थराली में बाढ़ के बाद अपना सामान ढूंढते लोग
उत्तराखंड के थराली में बादल फटने से आई बाढ़ के बाद लोग अपना सामान ढूंढ रहे हैं। तलाशी और निकासी अभियान अभी भी जारी है।
08:31 AM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
यूपी के चंद्रप्रभा और नौगढ़ डैम से पानी छोड़ा-कई गांवों में पानी भरा
07:28 AM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
ओडिशा में कानी नदी के किनारों में 30 मीटर की दरार
उत्तरी ओडिशा के बालासोर, भद्रक और जाजपुर ज़िलों के बड़े हिस्से उफान पर आई नदियों के कारण डूब गए हैं। सबसे ज़्यादा प्रभावित बालासोर ज़िले में, सुवर्णरेखा नदी के उफान से बालीपाल, बस्ता, भोगराई और जेलेश्वर ब्लॉक डूबे हैं। जाजपुर के कसपा में अहियास बाजार के पास बैतरणी की सहायक नदी कानी के तटबंध में 30 मीटर की दरार आ गई है।
06:45 AM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड में गंगोत्री हाईवे लैंडस्लाइड से बंद, पुलिस ने ट्रैफिक रोका

उत्तरकाशी पुलिस ने सोमवार को बताया कि भूस्खलन के कारण गंगोत्री राजमार्ग नलूना के पास अवरुद्ध है। मार्ग की मरम्मत के लिए मशीनरी तैनात कर दी गई है, लेकिन राजमार्ग को बहाल करने में समय लग रहा है। सुरक्षा कारणों से दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है और सुरक्षित स्थानों पर यातायात रोक दिया गया है।
05:23 AM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश के शिमला में बारिश के बाद विजिबिलिटी घटी
05:19 AM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश, गांधी मार्केट में भरा पानी
05:13 AM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान के बांसवाड़ा में संगमेश्वर मंदिर डूबा
भारी बारिश के कारण बांसवाड़ा ज़िले की नदी का जलस्तर बढ़ गया है। संगमेश्वर मंदिर बाढ़ के पानी में डूब गया है। भक्त आरती के लिए मंदिर की चोटी पर चढ़ रहे हैं।
04:51 AM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली के आसपास बारिश से यमुना का जल स्तर बढ़ा
04:49 AM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
मुंबई में सुबह से भारी बारिश, कई इलाकों में पानी भरा
03:54 AM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
जम्मू कश्मीर में उधमपुर हाइवे पर लैंड स्लाइड, पेट्रोल पंप मलबे में दबा
रविवार को उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलिनल्लाह के पास बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक पेट्रोल पंप मलबे में दब गया। घटना शाम करीब 6:30 बजे हुई। पास के पहाड़ में एक दरार आ गई थी, जिससे पेट्रोल पंप पर भार बहुत ज़्यादा हो गया था। इसी वजह से यह पूरा हादसा हुआ।
03:41 AM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान: आज 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 19 जिलों के स्कूल बंद

राजस्थान में भारी बरसात प्रदेश में कई इलाके जलमग्न हो गए। कई शहरों, गांवों और कस्बों में बाढ़ जैसे हालात हो गए। रविवार को सबसे ज्यादा 7 इंच बरसात नागौर में दर्ज हुई। 13 जिलों में यलो अलर्ट है। बारिश के अलर्ट को देखते हुए जयपुर-सीकर समेत 19 जिलों में कहीं एक तो कहीं दो तो कहीं तीन दिन की स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। पढ़ें पूरी खबर…
03:36 AM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: 30 जिलों में अलर्ट; गाजीपुर में स्कूल की दीवार गिरी, 4 जख्मी

यूपी के 30 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। तीन दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही थी। अब कल मंगलवार से अगले 5 दिन के लिए बारिश की रफ्तार में कमी आएगी। गाजीपुर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की जर्जर दीवार रविवार शाम ढह गई। हादसे में 4 लोग घायल हो गए। जौनपुर में बारिश और जलभराव के कारण डीएम ने कक्षा 8 तक स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…
03:32 AM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल: इंदौरा में कई घर डूबे, गाड़ियां तैरने लगीं, 8 जिलों के स्कूलों में छुट्टी

हिमाचल प्रदेश में पूरी रात भारी बारिश हुई। बारिश के बाद सड़क व रास्तों की स्थिति देखते हुए स्कूल कॉलेजों समेत सभी शिक्षण संस्थानों में आज छुट्टी की गई है। कांगड़ा के इंदौरा में कई घर और किसानों की जमीन जलमग्न हो गई है। गाड़ियां पानी में तैरने लगी है। 24 घंटे से जारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड से दो नेशनल हाईवे समेत 482 सड़कें बंद हो गई है। पढ़ें पूरी खबर…
03:25 AM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: नर्मदा उफान पर, तवा डैम के 5 गेट खुले, 22 जिलों में अलर्ट

मध्यप्रदेश के ऊपरी हिस्से से मानसून टर्फ गुजर रही है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और लो प्रेशर एरिया भी एक्टिव हैं। इस वजह से प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ये जिले उज्जैन, सागर, जबलपुर और ग्वालियर-चंबल संभाग के हैं।
इंदौर, भोपाल समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। सतना में निचली बस्तियों में पानी भर गया। तेज बारिश होने से नर्मदापुरम जिले के तवा डैम के गेट 5 फीट तक खोले गए। पढ़ें पूरी खबर…
03:07 AM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़: 30 जिलों में अलर्ट; दुर्ग, बस्तर और नारायणपुर में मौसम सामान्य रहेगा

छत्तीसगढ़ के 30 जिलों में मौसम विभाग ने बिजली गिरने बादल गरजने और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। बस्तर, नारायणपुर और दुर्ग में मौसम सामान्य रहेगा। मध्यप्रदेश में बने लो प्रेशर एरिया के असर छत्तीसगढ़ में बारिश की स्थिति बन रही है। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में बीते 3 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। पढ़ें पूरी खबर…
02:56 AM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
पंजाब: 4 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, रावी-उज्ज-चक्की नदियों में पानी बढ़ा, माझा में बाढ़ का खतरा

पंजाब में आज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश से सटे पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है और यह मौसम अगले 24 घंटे तक बना रह सकता है। रणजीत सागर डैम से पानी छोड़ा गया है, जिससे पंजाब के माझा क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। रावी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके कारण पठानकोट-जम्मू हाईवे पहले ही बंद है और अमृतसर तक हाई अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
02:07 AM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
बिहार: पटना में तेज बारिश, पूरे प्रदेश में अलर्ट: जहानाबाद में सड़क पर बह रही नदी

पटना में कल देर शाम से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जहानाबाद की सभी नदियां उफान पर है। कई इलाके डूबे हैं। 29 अगस्त तक राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा। खासकर, उत्तर-पूर्व बिहार में भारी बारिश की संभावना है। नालंदा के एकंगरसराय के केला बीघा गांव में बाढ़ के पानी में एक घर समा गया। पढ़ें पूरी खबर…
01:46 AM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राज्यों में बारिश का हाल

01:44 AM25 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
प्रमुख शहरों में बारिश का डेटा

