मुख्य बातें

अश्विन ने IPL से संन्यास लिया: 5 टीम में खेले, 221 मैच में 187 विकेट लिए; रिटायरमेंट पोस्ट में लिखा- अब विदेशी लीग खेलूंगा

अश्विन ने IPL से संन्यास लिया:  5 टीम में खेले, 221 मैच में 187 विकेट लिए; रिटायरमेंट पोस्ट में लिखा- अब विदेशी लीग खेलूंगा


स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अश्विन IPL 2025 में CSK में शामिल थे। उन्होंने आखिरी मैच 20 मई को खेला था।

दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से रिटायरमेंट ले लिया है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

अश्विन ने लिखा- ‘कहते हैं हर अंत एक नई शुरुआत होती है। एक IPL क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन कई विदेशी लीग में खेलने का मेरा समय आज से शुरू हो रहा है।’

अश्विन IPL 2025 में CSK टीम का हिस्सा थे, लेकिन वे ज्यादा मैच नहीं खेले थे। उन्होंने IPL में इस साल आखिरी मैच 20 मई को खेला था। उन्हें टीम से रिलीज किए जाने की भी चर्चाएं चल रही थीं। अश्विन IPL में पांच अलग-अलग टीमों की ओर से खेल चुके हैं।

अश्विन ने आगे लिखा- ‘इतने सालों की शानदार यादों और रिश्तों के लिए सभी फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा और सबसे जरूरी IPL और BCCI का, जो उन्होंने मुझे अब तक मौका दिया है। आगे जो भी है उसका आनंद लेने और उसका पूरा लाभ उठाने के लिए उत्सुक हूं।’

अश्विन के नाम 187 IPL विकेट IPL में 221 मैच खेल चुके अश्विन के नाम 187 विकेट (इकोनॉमी रेट 7.29) और 833 रन (स्ट्राइक रेट 118) दर्ज हैं। पिछले सीजन में उन्होंने CSK के लिए 9 मैच खेले थे।

अश्विन को CSK ने मेगा ऑक्शन में 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा था, जिससे वह 9 साल बाद अपने होम फ्रेंचाइजी में लौटे थे। 2016 से 2024 के बीच वह दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले। IPL करियर की शुरुआत उन्होंने CSK से ही की थी और 2008 से 2015 तक टीम के साथ रहे।

BGT के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा अश्विन ने पिछले साल दिसंबर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने 14 से 18 दिसंबर के बीच खेले गए गाबा टेस्ट के बाद रिटायरमेंट का ऐलान किया था। वे कप्तान रोहित शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे था। ​उन्होंने कहा था, आज भारतीय टीम के क्रिकेटर के तौर पर मेरा अंतिम दिन था। मैं क्लब क्रिकेट खेलता रहूंगा।

अश्विन ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 287 मैच खेले और 765 विकेट लिए। अश्विन भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ अनिल कुंबले हैं, जिन्होंने 953 विकेट लिए हैं।

आखिर में IPL के बारे में जानिए…

———————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

US ओपन- वर्ल्ड नं-1 सिनर पहला राउंड जीते:गैर-वरीय कोप्रिवा को सीधे सेटों में हराया

फ्लशिंग मीडोज में मंगलवार को यूएस ओपन 2025 के तीसरे दिन डिफेंडिंग चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर ने अपने खिताब बचाव अभियान की शानदार शुरुआत की। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *