मुख्य बातें

‘पत्नी को धनवान बनने की इच्छा,बच्चों से दूर कर दिया’: बीकानेर में ज्योतिषी ने सुसाइड किया, मरने से पहले फेसबुक पर लिखी पोस्ट – Bikaner News

‘पत्नी को धनवान बनने की इच्छा,बच्चों से दूर कर दिया’:  बीकानेर में ज्योतिषी ने सुसाइड किया, मरने से पहले फेसबुक पर लिखी पोस्ट – Bikaner News


बीकानेर में एक ज्योतिषी ने कोलायत के कपिल सरोवर में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से करीब 6 मिनट पहले युवक ने फेसबुक पर पत्नी, सास और साले पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप भी लगाए।

.

युवक की पोस्ट पर देख एक भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत ने कोलायत थानाधिकारी को फोन पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पवनपुरी निवासी ज्योतिषी महावीर जैन कपिल सरोवर में छलांग लगा चुके थे। उनके जूते और मोबाइल किनारे पर रखे थे। रेस्क्यू टीम ने उनका शव निकाला।

हादसा करीब साढ़े बजे हुआ। शव को बाहर निकालते हुए रेस्क्यू टीम।

फेसबुक पर लिखा- पत्नी को धनवान होने की प्रबल इच्छा मेरी पत्नी को बाहर घूमना और धनवान होने की प्रबल इच्छा थी। 2024 मे मेरे साले विनायक जैन ने नये मकान के लिए मुझ से 20 लाख मांगे। मेरे पिताजी का स्वर्गवास नवंबर 2025 के बाद उसका(पत्नी) व्यवहार बदल गया। इनके ताऊजी ने कहा कि इसका घर बेच कर पैसा लेलो। मेरे ऊपर मानसिक दबाव बनाया गया। गाली-गलौज र झगड़ा किया गया।

1 जुलाई को घर पर आकर पत्नी ने रिश्तेदारों के साथ मेरी मां को धमकाया। मैंने पुलिस को लिखित सूचना भी दी। मेरे दोनों बच्चों को उन्होंने अपने साथ रख लिया। मुझे मेरे बच्चों से मिलने नहीं दिया। पत्नी ने अपने भाई और मां के साथ मिलकर प्रताड़ित किया। मेरी पत्नी मुझे तलाक कि धमकी देकर एलुमनी मनी की डिमांड करने लगी। मुझसे 1.5 करोड़ मांगे। मुझसे कहा कि तुम ज्योतिष का काम छोड़ दो।

अंत में लिखा- कोलायत तलाब सुसाइड नोट में लिखा- मेरी पत्नी को बहुत अधिक पैसा चाहिए था। इसलिए वो अपने पीहर पक्ष वालों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा करती थी। मैं अपने बच्चों से 3 महीने से नहीं मिल पाया। इन्होंने अपने सभी फोन बंद कर दिए थे। मैंने बहुत अधिक धैर्य और शांति से सब परिस्थितियों को संभालना चाहा, परंतु इन लोगों के बूरे व्यवहार से मैं बहुत दुखी था। मेरे द्वारा प्रार्थना याचना करने के बाद भी ये लोग मानसिक टॉर्चर और धमकी देते रहते थे। मैं आत्महत्या के लिए उकसाने के कारण आत्महत्या कर रहा हूं।

कोलायत थाने के एएसआई ने बताया कि शव को कोलायत हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है, शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है, जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *